दिया कुमारी ने हरियाणा में भाजपा प्रत्याशियों के लिए मांगे वोट
26-Sep-2024 09:37 PM 4389
कैथल/अंबाला 26 सितंबर (संवाददाता) राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने गुरुवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव में कैथल और अंबाला में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवारों के पक्ष में चुनाव प्रचार किया। श्रीमती दिया कुमारी ने अपने दो दिवसीय चुनावी दौरे के शुरुआत में कैथल के जिला सैनी भवन में भाजपा उम्मीदवार लीलाराम के पक्ष में एक महिला सम्मेलन को संबोधित किया औऱ फिर पाडला में राजपूत समाज के लोगो से मुलाक़ात की। दोपहर में उपमुख्यमंत्री ने मुलाना से भाजपा उम्मीदवार संतोष सारवान के पक्ष में वोट मांगे। इसके बाद उन्होंने अंबाला शहर के क्षत्रिय समाज के प्रबुधजन से जनसंपर्क किया औऱ भाजपा उम्मीदवार असीम गोयल के समर्थन में एक सभा को संबोधित किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^