दिव्यांशी गौतम फाइनल में, यूपी का पदक पक्का
22-Nov-2022 10:33 PM 5412
लखनऊ, 22 नवंबर (संवाददाता) दिव्यांशी गौतम ने योनेक्स सनराईज 34वीं सब जूनियर अंडर -13 नेशनल बैडमिंटन चैंपियनशिप-2022 में मंगलवार को बालिका एकल के फाइनल में प्रवेश कर मेजबान उत्तर प्रदेश का पदक पक्का किया। बाबू बनारसी दास बैडमिंटन अकादमी के बैडमिंटन हाल में दिव्यांशी को बालिका एकल के सेमीफाइनल में आंध प्रदेश की छठीं वरीय रेणुश्री को सीधे गेम में 21-16, 21-14 से हराया। फाइनल में 15वीं वरीय दिव्यांशी की टक्कर आठवीं वरीय ओडिशा की तन्वी पत्री से होगी जिसने दूसरे सेमीफाइनल में आंध्र प्रदेश की पांचवीं वरीय तन्मई धमाम को 21-10, 21-12 से हराया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^