‘दिव्यांग समीपे’ योजना दिव्यांगजनों को वरदान सिद्ध होगी: पटेल
07-Jul-2022 11:50 PM 7762
अहमदाबाद, 07 जुलाई (AGENCY) गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल ने गुुरुवार को कहा कि ‘दिव्यांग समीपे’ (दिव्यांगों के निकट) योजना की पहल दिव्यांगजनों को लर्निंग लॉस से उबारने में वरदान सिद्ध होगी। श्री पटेल ने अहमदाबाद ज़िला पंचायत शिक्षा समिति की ‘दिव्यांग समीपे’(दिव्यांगों के निकट) योजना का आज शुभारंभ कराते हुए कहा कि ‘दिव्यांग समीपे’ योजना की पहल दिव्यांगों को लर्निंल लॉस से उबारने में वरदान सिद्ध होगी। उन्होंने दिव्यांग विद्यार्थियों के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए एक जगमगाते अवसर में सहभागी होने पर हर्ष व्यक्त किया और कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र द्वारा गुजरात से आरंभ की गई विकास की राजनीति तथा कार्य संस्कृति से गुजरात आज विकास में अग्रसर बना है। दिव्यांगों के लिए गुणवत्तायुक्त शिक्षा एवं सम्मानपूर्ण जीवन का सेवा यज्ञ शुरू कर जो ज्योत जलाई है, वह आज भी प्रज्ज्वलित है और उस ज्योत को और अधिक जगमगाने का यह अवसर है। दिव्यांग जैसी सम्मानजनक पहचान देकर दिव्यांगों के प्रति लोगों का दृष्टिकोण बदला। श्री मोदी ने अपना जन्म दिवस नवसारी में मनाते हुए दिव्यांगों को 11 हज़ार करोड़ रुपए की सहायता देकर विश्व कीर्तिमान स्थापित किया था। मुख्यमंत्री ने ‘वंदे गुजरात’ के संदर्भ में कहा कि पिछले 20 वर्षों में गुजरात के 8796 दिव्यांगों को 100 करोड़ रुपए की साधन सहायता तथा अन्य दिव्यांगजनों को 190 करोड़ रुपए की छात्रवृत्ति सहायता दी गई है। इसके बाद जन्म से मूक-बधिर 2463 दिव्यांग बच्चों की 87 करोड़ रुपए के ख़र्च से कॉकलियर इमप्लांट सर्जरी नि:शुल्क की गई। उन्होंने कहा कि दिव्यांगजन सांकेतिक भाषा में वीडियो कॉल से अपनी समस्याओं तथा परेशान करने वाली उलझनों का त्वरित निवारण प्राप्त कर सकें। इस उद्देश्य से राज्य सरकार द्वारा हेल्पलाइन शुरू की गई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^