दिसंबर में भारत का व्यापार घाटा ढाई गुना बढ़कर 6.8 अरब डॉलर पर
15-Jan-2025 07:55 PM 2289
नयी दिल्ली 15 जनवरी (संवाददाता) वाणिज्यिक वस्तुओं एवं सेवा क्षेत्र के निर्यात की तुलना में आयात में जबरदस्त बढ़ोतरी होने से दिसंबर 2024 में देश का व्यापार घाटा इसके पिछले वर्ष की इसी अवधि के 2.76 अरब डॉलर के मुकाबले करीब ढाई गुना बढ़कर 6.8 अरब डॉलर पर पहुंच गया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय की ओर से बुधवार को यहां जारी आंकड़ाें के अनुसार, दिसंबर 2024 में देश का कुल निर्यात दिसंबर 2023 के 70.02 अरब डॉलर के मुकाबले 0.93 प्रतिशत की बढ़ोतरी लेकर 70.67 अरब डॉलर हो गया। लेकिन, इसी अवधि में कुल आयात में 6.4 प्रतिशत का इजाफा हुआ, जिससे यह 72.78 अरब डॉलर से बढ़कर 77.44 अरब डॉलर पर पहुंच गया। इस तरह इस अवधि में देश का व्यापार घाटा 2.76 अरब डॉलर के मुकाबले करीब ढाई गुना बढ़कर 6.8 अरब डॉलर हो गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^