दिल्ली विधानसभा की बैठक 29 नवंबर से
19-Nov-2024 11:31 PM 3784
नयी दिल्ली, 19 नवंबर (संवाददाता) दिल्ली विधानसभा का आगामी सत्र 29 नवंबर से 03 दिसंबर तक चलेगा। विधानसभा सचिवालय द्वारा मंगलवार को जारी एक अधिसूचना में यह जानकारी दी गयी। विधान सभा सचिवालय ने एक बयान में कहा, “राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र दिल्ली की सातवीं विधान सभा के पांचवें सत्र के तीसरे भाग की बैठक 29 नवंबर को सुबह 11 बजे दोबारा बुलाई जाएगी।” बयान में कहा गया है कि विधानसभा की बैठकें अभी 29 नवंबर, 02 दिसंबर और 03 दिसंबर को रखी गयी हैं, कामकाज की जरूरतों के आधार पर, सदन की बैठक को बढ़ाया जा सकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^