दिल्ली सरकार की गैर जिम्मेदाराना रवैये की वजह से जल संकट : सक्सेना
31-May-2024 09:17 PM 3903
नयी दिल्ली 31 मई (संवाददाता) दिल्ली के उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने कहा कि दिल्ली में उत्पन्न जल संकट दिल्ली सरकार की गैर जिम्मेदाराना रवैये का परिणाम है। श्री सक्सेना ने एक वीडियो के साथ पत्र जारी कर आज कहा पिछले कुछ समय से दिल्ली में जल संकट को लेकर दिल्ली सरकार का गैर जिम्मेदाराना रवैया दिखाई दे रहा है। दिल्ली में महिलाएं, बच्चे, बूढ़े, जवान जान जोखिम में डालकर एक बाल्टी पानी लेने के लिए टैंकरों के पीछे भाग रहे हैं। मुख्यमंत्री द्वारा 24 घंटे पानी सप्लाई करने का वादा एक छलावा साबित हुआ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^