दिल्ली पुलिस ने मुठभेड़ के बाद दो शार्प शूटरों को किया गिरफ्तार
01-Mar-2022 11:22 PM 5337
नयी दिल्ली 01 मार्च (AGENCY) दिल्ली पुलिस ने मंगलवार को मुठभेड़ के बाद दो शार्प शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक दोनों शार्प शूटरों ने गैंगस्टर सुनील उर्फ टिल्लू ताजपुरिया और दिल्ली पुलिस के एक सिपाही की हत्या की साजिश रची थी। पुलिस ने बताया कि दोनों गैंगस्टर गोल्डी बराड़ और काला जठेरी के इशारे पर आए थे। बाहरी उत्तरी दिल्ली के पुलिस उपायुक्त बृजेंद्र कुमार यादव ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दिल्ली, हरियाणा में डकैती और बेंगलुरु में हत्या के मामलों में वांछित एक व्यक्ति अलीपुर इलाके में अपने सहयोगी के साथ लगभग 2:30 बजे हथियारों के साथ आएगा। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही बाहरी उत्तरी दिल्ली की पुलिस हरकत में आई और अलीपुर-बुधपुर रोड के पास टिवोली गार्डन के पास जाल बिछाया। इसी दौरान स्वरूप नगर नाला रोड के किनारे से एक मोटरसाइकिल आती दिखाई दी। मोटरसाइकिल को आते देख टीम ने मोटरसाइकिल सवार को रुकने का इशारा किया, लेकिन वह उसे भगा ले गया। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम ने भी अपना जाल बनाया। पुलिस को घेरता देख दोनों आरोपी बाइक से उतर गए और कथित तौर पर पुलिस पर अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी लगातार चेतावनी देते हुए गोलीबारी की और मुस्तैदी दिखाते हुए दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। दोनों की पहचान परविंदर उर्फ काला (31) और टोनी (22) के रूप में हुई है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^