दिल्ली ने पंजाब से कभी न्याय नहीं किया: मजीठिया
30-Jan-2022 07:42 PM 8776
मजीठा, 30 जनवरी (AGENCY) पूर्व मंत्री और शिरोमणि अकाली दल नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने आज कहा कि दिल्ली ने कभी पंजाब से न्याय नहीं किया और लोगों को आम आदमी पार्टी से कोई उम्मीद नहीं करनी चाहिए जिन्होंने दिल्ली में बसे पंजाबवासियों से किया एक भी वायदा पूरा नहीं किया। वह यहां एक चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने अपने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि हल्के में उनके प्रचार अभियान का कार्य लोग अपने हाथ में ले लें क्योंकि उन्हें अमृतसर पूर्व में ‘अहंकारी‘ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष नवजोत सिंह को सबक सिखाने की ‘लोगों की कामना‘ को पूरा करना है। उन्होंने आरोप लगाया कि 18 साल से सिद्धू दंपत्ति क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं और पंजाब सरकारों का हिस्सा रहे हैं लेकिन उन्होंने अमृतसर पूर्व के लिए कुछ नहीं किया। आप के दिल्ली माॅडल के बारे में श्री मजीठिया ने कहा कि सच यही है कि ऐसा कोई मॉडल नहीं है। वास्तव में दिल्ली सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है। लोगों को पेयजल मुहैया कराना हो या नयेे कॉलेेज व अस्पताल खोेलने का मुद्दा या फिर युवाओं को रोेजगार देने का। उन्हेांने कहा कि यहां वह महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह देने की घोषणा कर रहे हैं जिस पर कि दिल्ली में अमल नहीं किया गया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^