दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर लगा नाइट कर्फ्यू
26-Dec-2021 09:38 PM 1477
नयी दिल्ली 26 दिसंबर (AGENCY) दिल्ली सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों के मद्देनजर छह घंटे के लिए नाइट कर्फ्यू लगाने का ऐलाना किया है। यहां सोमवार से रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक नाइट कर्फ्यू लागू रहेगा। दिल्ली में रविवार को कोरोना संक्रमण की दर 0.5 प्रतिशत को पार कर गई, जो राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिए निर्धारित कोरोना ग्रेडेड रेस्पान्स एक्शन प्लान (ग्रेप) के येलो जोन के तहत आती है। अधिकारियों ने बताया कि नाइट कर्फ्यू रात 11 बजे से सुबह पांच बजे तक प्रभावी रहेगा। उल्लेखनीय है कि यूनीवार्ता ने शनिवार को अपनी रिपोर्ट में बताया था कि दिल्ली में नाइट कर्फ्यू लगाने को लेकर विचार किया जा रहा है। यूनीवार्ता ने सूत्रों ने हवाले से अपनी रिपोर्ट में कहा था कि दिल्ली में अगले दो दिनों में नाइट कर्फ्यू लगाया जा सकता है। यह निर्णय राज्य सरकार द्वारा कोविड ग्रेप के पहले स्तर में प्रवेश करने के बाद आया है। ग्रेप में कोविड -19 स्थिति की गंभीरता के आधार पर रात के कर्फ्यू से लेकर पूर्ण तालाबंदी तक के उपायों को लागू करने को अनिवार्य किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^