दिल्ली में एक करोड़ से अधिक लोगों को सिंगल डोज
04-Sep-2021 10:09 PM 1902
नयी दिल्ली 04 सितंबर (AGENCY) दिल्ली में एक करोड़ से अधिक लोगों को कोविड -19 वैक्सीन के कम से कम एक डोज दिये गये हैं जबकि 40.5 लाख से अधिक ज्यादा लाभार्थियों को दोनों डोज दिया गया है। कोविन पोर्टल के शनिवार को जारी के मुताबिक एक करोड़ 40 हजार 816 लोगों को एक डोज और 40 लाख 54 हजार 299 को दोनों डोज दिये जा चुके हैं। आज दिल्ली में एक लाख 67 हजार 810 लोगों को टीके लगाये गये। राष्ट्रीय राजधानी में करीब 80 लाख टीकाकरण 18-44 आयुवर्ग के लोगों टीकाकरण हुआ है। इस आयुवर्ग में 79 लाख 86 हजार 258 लाभार्थियों को कम से कम एक डोज मिला है। वहीं 45 वर्ष से अधिक आयुवर्ग में 61 लाख 08 हजार 857 लोग लाभान्वित हुए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^