दिल्ली में बिजली आपूर्ति के मुद्दे पर झूठ बोल रहे हैं आप के नेताः सचदेवा
10-Apr-2025 08:42 PM 8485
नयी दिल्ली 10 अप्रैल (संवाददाता) दिल्ली प्रदेश भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने राष्ट्रीय राजधानी में बिजली आपूर्ति के मुद्दे पर आम आदमी पार्टी (आप) पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है और कहा कि विधानसभा चुनाव में हार से बौखलाये आप के नेता बिजली 24 घंटे निर्बाध बिजली आपूर्ति होने के बावजूद इस तरह का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जैसे यहां बिजली की भारी कटौती हो रही है। श्री सचदेवा ने गुरुवार को संवाददाताओं से कहा कि यह खेदपूर्ण है कि पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व मुख्यमंत्री आतिशी, आप के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज जैसे नेता दिल्ली की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं, वे अपने कुप्रयास में सफल नही होंगे। दिल्ली की जनता भलीभांति देख रही है कि कहीं भी कोई बिजली कटौती नहीं हो रही है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^