दिल्ली में बाढ़ से निपटने व बचाव के लिए सभी सरकारी विभाग जुटे
15-Jul-2023 10:44 PM 5512
नयी दिल्ली 15 जुलाई (संवाददाता) दिल्ली और राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र इस वर्ष गंभीर बाढ़ की स्थिति का सामना कर रही है लेकिन दिल्ली सरकार इस परिदृश्य को नियंत्रित करने के सभी प्रयास कर रही है। सभी सरकारी विभाग संयुक्त रूप से बाढ़ प्रभावित नागरिकों के बचाव और पुनर्वास के लिए काम कर रहे हैं। मुख्य सचिव नरेश कुमार एवं संभागीय आयुक्त (राजस्व) अश्वनी कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को एनडीएमसी कन्वेंशन सेंटर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। दिल्ली के सभी जिलाधिकारियों की मौजूदगी में मीडिया को वर्तमान स्थिति के साथ-साथ सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों के बारे में जानकारी दी गई।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^