दिल्ली के दिल में शिवराज ने बनाया आधुनिक मध्यप्रदेश भवन
02-Feb-2023 11:20 PM 6524
नयी दिल्ली, 02 फरवरी (संवाददाता) देश की राजधानी में अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित नवनिर्मित मध्यप्रदेश भवन का आज यहां लोकार्पण किया गया। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपने मंत्रिमंडलीय सहयोगियों, केन्द्रीय नागरिक विमानन एवं इस्पात मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, केन्द्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री डॉ. वीरेन्द्र कुमार, केन्द्रीय ग्रामीण विकास राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, केन्द्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, खजुराहो सांसद वी.डी.शर्मा, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के महासचिव मुरलीधर राव एवं सांसदों की मौजूदगी में चाणक्यपुरी में डिप्लोमेटिक एन्क्लेव में जीसस मैरी मार्ग पर स्थित मध्य प्रदेश भवन का विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर उद्घाटन किया। भवन का निर्माण करीब डेढ़ एकड़ भूमि में लगभग 150 करोड़ रूपये की लागत से किया गया है। भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी एल संतोष और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष भी उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^