दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया
07-Apr-2024 06:41 PM 5137
मुम्बई 07 अप्रैल (संवाददाता) दिल्ली कैपिटल्स ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के 20वें मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां वानखेड़े स्‍टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान ऋषभ पंत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस जीतने के बाद पंत ने कहा, “विकेट अच्छा दिख रहा है, लेकिन मुंबई में कुछ भी हो सकता है तो स्कोर का पीछा करना सही लग रहा है। व्यक्तिगत रूप से खिलाड़ी प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन अच्छा होगा कि पूरी टीम एकजुट होकर प्रयास करना होगा। टीम में दो बदलाव किये हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^