दिल्ली कांग्रेस की उपमुख्यमंत्री के ओएसडी को हटाने की मांग
15-Jul-2022 10:46 PM 3003
नयी दिल्ली, 15 जुलाई (AGENCY) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के ओएसडी पर भ्रष्टाचार में लिप्त होने का आरोप लगाते हुए उसे तत्काल हटाने की मांग की है। श्री चौधरी ने कहा कि ओएसडी के साथ ही एक सरकारी स्कूल का वाइस प्रिंसिपल भी भ्रष्टाचार में लिप्त है और उसके खिलाफ सरकारी स्कूल शिक्षक संघ ने पत्र लिखकर उपराज्यपाल के जार्यालय में भी शिकायत दर्ज कराई है। उनका कहना था कि शिक्षा विभाग में प्रशासनिक शक्तियां नही होने के बावजूद उप मुख्यमंत्री की शक्तियों का इस्तेमाल कर सरकारी स्कूलों से संबधित सभी फैसले ले रहे हैं जिसके कारण भरी भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि यह ओएसडी अध्यापकों के स्थानांतरण संबधी अधिकतर फैंसले लेता है और कई अनियमितताओं में संलिप्त है। उनके खिलाफ अनुसूचित जाति जनजाति तथा अल्पसंख्यक समुदायों के साथ भेदभाव वाला आचरण करने की भी गंभीर शिकायते है लेकिन राजनैतिक प्रभाव होने के कारण उनके खिलाफ कोई कारवाई नही होती है। चौधरी अनिल कुमार ने कहा कि भ्रष्टाचार उन्मूलन का नारा देकर सत्ता में आए मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल की नाक के नीचे भ्रष्टाचार हो रहा है और इसी के कारण मुख्यमंत्री कार्यालय में कार्यरत उपसचिव दो एसडीएम और एक सब रजिस्ट्रार को निलंबित करने के उपराज्यपाल ने दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव को निर्देश देने पड़े। भ्रष्टाचार को लेकर इस कारवाई से साफ हो गया कि केजरीवाल सरकार में भ्रष्टाचार फलफूल रहा है और मुख्यमंत्री भ्रष्टाचार खत्म करने की बजाय अपने भ्रष्टाचारी मंत्रियों और विधायकों को बचाने में सारी शक्ति लगा रहे हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^