दिल्ली गुरुद्वारा समिति ने मनाया माता गूजरी और साहिबजादा शहीदी दिवस
27-Dec-2024 08:44 PM 5577
नयी दिल्ली 27 दिसंबर (संवाददाता) दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने शुक्रवार को माता गूजरी जी और साहिबजादा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह का शहीदी दिवस बहुत श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया । इस अवसर पर समिति प्रबंधन के अधीन विभिन्न गुरुद्वारों में कीर्तन दरबार सजाए गए। मुख्य समारोह गुरुद्वारा माता सुंदर जी में हुआ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समिति के प्रधान सरदार हरमीत सिंह कालका, महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों और धर्म प्रचार प्रमुख जसप्रीत सिंह करमसर ने कहा कि माता गूजरी जी और छोटे साहिबजादों की सरहिंद में शहादत के साथ ही खालसा पंथ की नींव रखी गयी तथा पंथ और अधिक मजबूत हुआ।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^