दिल्ली गुरुद्वारा समिति ने करतारपुर कॉरिडोर पर मोदी और शाह का जताया आभार
23-Oct-2024 08:03 PM 1703
नयी दिल्ली, 23 अक्टूबर (संवाददाता) दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति ने गुरुद्वारा श्री करतारपुर साहिब के दर्शन के लिए भारत के पाकिस्तान के साथ समझौते को पांच साल के लिए बढ़ाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का बुधवार को आभार व्यक्त किया। समिति के अध्यक्ष सरदार हरमीत सिंह कालका और महासचिव सरदार जगदीप सिंह काहलों ने आज यहां कहा कि केंद्र सरकार ने श्री मोदी और श्री शाह की दूरदर्शिता से वर्ष 2019 में श्री गुरु नानक देव जी के 550 वें प्रकाश पर्व पर सिख समुदाय को यह बड़ी सौगात दी थी। इसके तहत सिर्फ सिख श्रद्धालु ही नहीं बल्कि मानवता को प्यार करने वाला कोई भी व्यक्ति बिना वीज़ा के गुरुद्वारा श्री दरबार साहिब श्री करतारपुर साहिब के दर्शन कर सकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^