दिल्ली-एनसीआर के लोग क्रिप्टो निवेश में सबसे आगे
18-Dec-2024 07:31 PM 5063
नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (संवाददाता) दिल्ली-एनसीआर लगातार तीसरे साल क्रिप्टो निवेयार के मामले में सबसे आगे रहा है, और 2024 में भी यह क्षेत्र सबसे बड़ा योगदानकर्ता बना रहा। बेंगलुरु की तुलना में दिल्ली एनसीआर में लगभग दोगुना निवेश दर्ज किया। इस मामले में बेंगलुरू दूसरे स्थान पर रहा और मुंबई तीसरे स्थान पर रहा। क्रिप्टो ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म कॉइनस्विच ने अपनी वार्षिक निवेशक रिपोर्ट- इंडियाज क्रिप्टो पोर्टफोलियो 2024: हाउ इंडिया इन्वेस्ट्स का तीसरा संस्करण जारी किया है जिसमें यह दावा किया गया है। इस रिपोर्ट में भारत के विविध क्रिप्टो इकोसिस्टम का विश्लेषण और डिजिटल संपत्तियों के साथ देश की बढ़ती भागीदारी को उजागर भी किया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^