दिग्विजय ने बाढ़ को प्रशासकीय आपदा बताते हुए रिटायर्ड जज से जांच की मांग की
28-Sep-2023 10:48 PM 2030
बड़वानी / खरगोन 28 सितंबर(संवाददाता) कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने बड़वानी और खरगोन जिलों में आई बाढ़ क्षेत्रों का दौरा करने के बाद कहा है कि यह प्राकृतिक नहीं प्रशासकीय आपदा है और इसकी जांच रिटायर्ड जज की करवाई जाना चाहिए। श्री सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि गुजरात राज्य ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन 17 सितंबर और मध्य प्रदेश के प्रशासन ने 18 सितंबर को शंकराचार्य की मूर्ति के अनावरण के इवेंट के चलते बांधों में पानी रोक दिया। अतिवृष्टि के उपरांत ओंकारेश्वर में 32000 क्यूसेक की जगह 52000 क्यूसेक पानी छोड़ दिए जाने के चलते बाढ़ आ गई। उन्होंने कहा कि नियमित रूप से पानी छोड़ा जाता तो यह स्थिति नहीं बनती। उन्होंने पूछा कि बड़वानी और ओंकारेश्वर के बीच ही बाढ़ की स्थिति क्यों बनी? उन्होंने कहा कि इस घटना की जांच रिटायर्ड जज से कर कर दोषी अधिकारियों को दंडित किया जाना चाहिए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^