धूमल को कमजोर करने को जयराम ने हमीरपुर में नहीं किया विकास: सुक्खू
03-Jul-2024 07:58 PM 1446
हमीरपुर, 03 जुलाई (संवाददाता) हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नेता प्रेम कुमार धूमल के हारने का हमीरपुर जिला को बड़ा नुकसान हुआ। बीते पांच साल जिला में विकास कार्य नहीं हुए। विपक्ष के नेता जयराम ठाकुर ने श्री धूमल को कमजोर करने के लिए हमीरपुर में विकास रोक दिया। श्री सुक्खू ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ने हमीरपुर से कोई मंत्री नहीं बनाया। श्री धूमल 2017 में घोषित मुख्यमंत्री थे, उन्हें साजिश के तहत हराया गया। इसमें भाजपा के साथ वे लोग शामिल थे, जिन्होंने वर्तमान सरकार को गिराने की साजिश रची। किसी ने सोचा नहीं होगा कि हमीरपुर जैसे छोटे जिला को दोबारा मुख्यमंत्री मिलेगा। लेकिन, कांग्रेस ने पहली बार निचले हिमाचल से मुख्यमंत्री बनाया। मेरे ही जिला के तीन विधायक सरकार गिराने के षड़यंत्र में शामिल हुए। दूसरे जिलों के विधायक व लोग अपने जिले का मुख्यमंत्री चाहते हैं और हमीरपुर जिला के तीन विधायक मुख्यमंत्री को हटाने में ही लग गए। ये वही लोग हैं जिन्होंने श्री धूमल को हराने की भी साजिश रची।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^