धोनी बने सीएसके कप्तान, चोटिल रुतुराज आईपीएल से हुए बाहर
10-Apr-2025 07:34 PM 4643
चेन्नई 10 अप्रैल (संवाददाता) रुतुराज गायकवाड़ के चोटिल होकर इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के शेष मैचों से बाहर होने के बाद चेन्नई सुपर किंग्स (सीकेएस) को रिकॉर्ड पांच आईपीएल खिताब दिलाने वाले महेन्द्र सिंह धोनी को गुरुवार शाम को टीम का फिर से कप्तान बनाया गया। कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के खिलाफ मैच से पहले मुख्य कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने धोनी को टीम का कप्तान बनाये जाने की घोषणा की। धोनी दो साल के अंतराल के बाद सीएसके टीम की कमान संभालेंगे। मौजूदा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ को पिछले मैच में चोट लगने के कारण वे आईपीएल के बाकी मैचों से बाहर हो गए हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^