धनखड़ ने दी ईद की शुभकामनाएं
10-Apr-2024 06:55 PM 8480
नयी दिल्ली 10 अप्रैल (संवाददाता) उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने ईद-उल-फितर के पावन पर्व पर देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी है। उप राष्ट्रपति सचिवालय ने ईद की पूर्व संध्या पर बुधवार को यहां जारी एक संदेश में कहा कि पवित्र माह रमज़ान की समाप्ति पर मनाए जाने वाली ईद-उल-फितर का सांस्कृतिक रूप से विशेष महत्व है। कृतज्ञता और भाईचारे की भावना के प्रतीक इस त्योहार के केंद्र में करुणा, उदारता और एकता के मूल्य स्थापित हैं, जो हमारे विविधतापूर्ण राष्ट्र की मूल भावना को परिलक्षित करते हैं। उन्होंने कहा , "ईद-उल-फितर के पावन पर्व पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मेरी कामना है कि ईद का यह पावन अवसर सभी के जीवन में हर्षोल्लास, परिपूर्णता और शुभाशीष लेकर आए।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^