धारीवाल ने निर्माण कार्याे की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई
01-Dec-2021 11:43 PM 3772
कोटा, 01 दिसम्बर (AGENCY) स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने आज शहर में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण कर कार्यों में गति बढ़ाने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि शीघ्रता से गुणवत्तापूर्ण कार्य करें जिससे नगरवासियों एवं बाहर से आने वाले पर्यटकों को नये कोटा के सौंदर्यकरण की सौगात मिल सकें। उन्होंने कुछ निर्माण कार्याे की धीमी प्रगति पर भी नाराजगी प्रकट की। श्री धारीवाल ने अदालत चौराहा से विकास कार्याे का निरीक्षण प्रारम्भ किया। इसके बाद एमबीएस- जेके लोन अस्पताल में चल रहे निर्माण कार्य का निरीक्षण किया और उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये कि कार्यों को गुणवत्ता के साथ समय पर पूर्ण करें। उन्होंने राजकीय महाविद्यालय भवन के सौन्दर्यकरण कार्य का निरीक्षण कर कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि कार्य की गुणवत्ता में कमी बर्दास्त नहीं की जायेगी। उन्होनें ट्रैफिक लाइट फ्री सिटी बनाने के लिए चल रहे फ्लाईओवर और अंडरपास के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। श्री धारीवाल ने ऑक्सीजोन पार्क के कार्य की धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए नगर विकास न्यास के अधिकारियों और संवेदक को नोटिस जारी कर संवेदक पर जुर्माना लगाने के निर्देश दिये। पार्क का प्रोजेक्ट अंतिम दौर में हैं जहां सिर्फ 12 फीसदी हिस्से में पक्का निर्माण कार्य किया जा रहा हैं जबकि 72 फीसदी में सघन वन लगाया गया हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^