धामी सरकार की नीतियों के खिलाफ कांग्रेस ने निकाली जनाक्रोश रैली
30-Sep-2024 11:52 PM 8323
नैनीताल, 30 सितंबर (संवाददाता) उत्तराखंड में खराब कानून व्यवस्था, महंगाई समेत अन्य मुद्दों को लेकर कांग्रेस पार्टी की ओर से सोमवार को हल्द्वानी में जनाक्रोश रैली निकाली गई। रैली हजारों की संख्या में कांग्रेस समर्थकों ने भाग लिया। जनाक्रोश रैली में बिगड़ी कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, महंगाई, बेरोजगारी, अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम समेत अनेक मुद्दे छाए रहे। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य समेत कई दिग्गज नेताओं की अगुवाई में जनाक्रोश रैली एमबी इंटर कॉलेज के मैदान से शुरू हुई जो नैनीताल रोड होते हुए जिलाधिकारी के कैंप कार्यालय तक पहुंची।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^