धामी ने किया समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण
17-Mar-2023 11:31 PM 3937
देहरादून 17 मार्च (संवाददाता) उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गैरसैंण का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों को दी जा रही सुविधाओं की जानकारी ली। इस अवसर पर श्री धामी ने अस्पताल में भर्ती मरीजों का भी हालचाल भी जाना। उन्होंने 50 बिस्तर के उप जिला चिकित्सालय के नवीन भवन की कार्य प्रगति का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था को निर्माण कार्य जल्द पूर्ण करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा की स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य के दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ्य सुविधाओं को और मजबूत बनाने की दिशा में तेजी से कार्य हो रहे हैं। आयुष्मान योजना के तहत इस बार बजट में वृद्धि की गई है। इस योजना का लाभ सभी कार्ड धारकों को मिले, यह सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर विधायक अनिल नौटियाल, भूपाल राम टम्टा, मुन्ना सिंह चौहान, सचिव स्वास्थ्य डॉ. आर. राजेश कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^