30-Jun-2024 03:48 PM
4430
देहरादून, 30 जून (संवाददाता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने रविवार को अपने ‘मन की बात’ का 111वा संस्करण देशवासियों के सम्मुख प्रस्तुत किया। उत्तराखंड के सभी तेरह जनपदों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से इस प्रसारण को आम जनता को सुनाने की खास व्यवस्था की गई थी। खुद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और उनके सहयोगी चार मंत्रियों रेखा आर्या, गणेश जोशी, प्रेमचंद अग्रवाल तथा सतपाल महाराज ने देहरादून की विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में इसे सुना। पार्टी विधायकों और अन्य पदाधिकारियों ने भी अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के साथ इसे सुना।
श्री धामी ने बौद्ध, मठ क्लेमनटाउन में प्रधानमंत्री के मन की बात को सुना। कार्यक्रम के बाद उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में वृक्षारोपण को बढ़ावा देने की बात कही। विश्व पर्यावरण दिवस पर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरूआत की गई। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि इस मानसून सीजन में अधिक से अधिक वृक्षारोपण कर पर्यावरण के संरक्षण और संर्वद्धन में अपना योगदान अवश्य दें। उन्होंने इसके साथ, जल संचय की दिशा में भी योगदान देने के लिए प्रदेश की जनता से आह्वान किया है।
श्री धामी ने कार्यक्रम में तिब्बती समुदाय के लोगों से भी अनुरोध किया कि वृक्षारोपण और जल संचय के अभियान में वे भी सक्रिय भागीदार बनकर पर्यावरण संरक्षण में अपना योगदान दें। उन्होंने कहा कि जल स्रोतों के पुनर्जीवीकरण की दिशा में सबको सामुहिक प्रयास करने होंगे। उन्होंने कहा कि श्री मोदी ने योग को वैश्विक स्तर पर पहुंचाने का कार्य किया। दसवें अन्तरराष्ट्रीय योग दिवस पर अनेक देशों में योग के बड़े कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। दुनिया में योग करने वालों की संख्या में तेजी से वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की भूमि योग और आयुर्वेद की भूमि है। स्वस्थ जीवन के लिए योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना जरूरी है।
इस अवसर पर विधायक, विनोद चमोली, भाजपा के महानगर अध्यक्ष सिद्धार्थ अग्रवाल एवं अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हाथीबड़कला स्थित शिविर कार्यालय में मसूरी विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 69 में तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने के बाद पहला एपिसोड प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ का 111वां संस्करण को पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों के साथ सुना। इस अवसर पर, पिथौरागढ़ जिलाध्यक्ष गिरीश जोशी, बरेली जिलाध्यक्ष अधीर सक्सेना, शंकर पाण्डे, प्रमोद थापा, विनय गुप्ता, अरुणा शर्मा सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
राज्य के संस्कृति, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज ने करनपुर मण्डल के डी.एल.रोड़ स्थित वार्ड नंबर 13 पर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ‘मन की बात’ का सीधा प्रसारण सुना।
इस दौरान, दर्ज राज्यमंत्री मधु भट्ट, मण्डल अध्यक्ष राहुल लारा, मण्डल महामंत्री अवधेश तिवारी, उमा नरेश तिवारी, पवन वर्मा, देविका रानी, बॉबी कुमारी, मनोज कुमार, अजय पाल, सत्यपाल रोहिला, तारा चंद, महेश पाल, बरखा, पंडित भक्ति प्रसंन त्यागी, अनिता देवी, सुमन आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।
वित्त मंत्री डा प्रेमचन्द अग्रवाल ने जनपद देहरादून के हरिपुर कला में बूथ संख्या 172, वार्ड संख्या नौ में कार्यक्रम के 111 एपिसोड को देखा और सुना।
इस मौके पर रायवाला मंडल की अध्यक्ष शिवानी भट्ट, विनोद भट्ट, नरेंद्र सेमवाल, मुकेश भट्ट, हरीश जोशी, पंकज पाल, संदीप शर्मा, प्रियांशु, वैभव पोखरियाल, सुंदरलाल गौड़, देवेंद्र शर्मा आदि उपस्थित रहे।
महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने जीएमएस मंडल के बूथ संख्या-122 और वार्ड-33 में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ कार्यक्रम को सुना।
इस अवसर पर, कैंट विधायक सविता कपूर, मंडल अध्यक्ष सुमित पांडे, निवर्तमान पार्षद एवं कार्यक्रम संयोजक संजय सिंघल, युवा मोर्चा महानगर अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सचिन गुप्ता, मंडल महामंत्री शेखर नौटियाल, शक्ति केंद्र संयोजक पंकज प्रजापति, बूथ अध्यक्ष पुष्पा शर्मा, कृपाल सिंह, रीमा ठाकुर सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।...////...