देवरिया की डीएम ने आश्रम पद्धति विद्यालय में छात्रों के साथ किया भोजन
28-Aug-2024 11:34 PM 6680
देवरिया,28 अगस्त (संवाददाता) पांच अगस्त को फूड प्वाइजनिंग से चर्चा में आये उत्तर प्रदेश में देवरिया के बरियारपुर क्षेत्र के राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय मेहरौना में बुधवार को जिलाधिकारी दिव्या मित्तल ने औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए बच्चों के साथ भोजन किया। जिलाधिकारी ने छात्रों से सीधा संवाद स्थापित कर बड़े लक्ष्यों को हासिल करने के लिए प्रेरित किया तथा छात्रों के साथ दोपहर का भोजन विद्यालय के मेस में ही कर उसकी गुणवत्ता परखी। इस दौरान डीएम ने सभी छात्रों के अभिभावकों को सुरक्षित शैक्षणिक वातावरण के लिए आश्वस्त किया। इस दौरान विद्यालय में 122 छात्र एवं सात अध्यापक विद्यालय में उपस्थित थे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^