देवनानी ने सिंगापुर में विभिन्न कार्यक्रमों में लिया भाग
15-Nov-2024 09:12 PM 2613
सिंगापुर/जयपुर, 15 नवंबर (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का शुक्रवार को सिंगापुर स्थित भारत के दूतावास में अधिकारियों ने अभिनंदन किया और उन्होंने वहां विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। श्री देवनानी के दूतावास पहुंचने पर भारत के हाई कमिश्नर शिल्पक अम्बुले ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिवादन किया। श्री देवनानी को श्री अम्बुले ने बताया कि दोनों देशों के मध्य शिक्षा, तकनीकी शिक्षा सहित अन्य क्षेत्रों के उद्योगों में परस्पर बेहतर समन्वय है। इससे दोनों देशों के संस्थानों में विकास के विभिन्न क्षेत्रों में म्यूचुअल आफ अंडरस्टैंडिंग लगातार होते रहते हैं। भारतीय मूल के लोगों का सिंगापुर में प्रभावी पदों पर कार्य करने से भी भारत को व्यापारिक क्षेत्र में सुगमता से बढ़ावा मिल रहा है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^