देवनानी ने माणक चंद को दी श्रद्धांजलि
03-Aug-2025 10:48 PM 2341
जयपुर, 03अगस्त (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित जीवन जीने वाले, तपस्वी वृत्ति के धनी और समाज सेवा में जीवन अर्पित करने वाले माणक चंद के निधन पर शनिवार को यहां उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। श्री देवनानी ने अंबाबाड़ी में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में श्री माणकचंद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर श्री देवनानी ने कहा कि माणक चंद का जीवन अनुशासन, सेवा और सादगी की अनुपम मिसाल रहा। उनका त्यागमय जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने जो मूल्य हमें दिए वे आने वाली पीढ़ियों को भी मार्गदर्शन करते रहेंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^