देवनानी का सुन्दर सिंह भण्डारी चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा किया गया सम्मान
24-Jun-2024 10:53 PM 2622
उदयपुर , 24 जून (संवाददाता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी का सुन्दर सिंह भण्डारी चेरिटेबल ट्रस्ट उदयपुर द्वारा आयोजित वार्षिक समारोह में उत्कृट शैक्षणिक, सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए सम्मानि‍त किया गया। असम के राज्यपाल गुलाब चन्द‍ कटारिया, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे और जनजाति मंत्री बाबूलाल खराडी ने श्री देवनानी का सम्मान किया। श्री देवनानी को श्री भण्डारी का सानिध्य मिला और वह उनके पथ प्रदर्शक भी रहे। श्री देवनानी ने श्री भण्डारी के साथ अनेक अवसरों पर सामाजिक और शैक्षणिक गतिविधियों में भाग लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^