देवास में भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या के दोषी बख्शे नहीं जाएंगे: शर्मा
11-Jun-2023 11:06 PM 7823
पन्ना, 11 जून (संवाददाता) मध्यप्रदेश भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा ने देवास जिले में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर कांग्रेस पर हमला करते हुए आज कहा कि हत्या के दोषियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा, उन्हें सजा दिलायी जाएगी। श्री शर्मा जिले के गुनौर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम महेबा में आयोजित त्रिदेव पंचपरमेश्वर सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने देवास जिले में दो भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या को लेकर कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेताओं की शह पर प्रदेश में कांग्रेस कार्यकर्ता गुंडागर्दी कर रहे हैं, उनकी गुंडागर्दी को बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इसका जवाब भाजपा के कार्यकर्ता देंगे।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^