देशद्रोही गतिविधियों की शिकायतों पर हो रही मदरसों की जांच : पाठक
11-Sep-2022 11:30 PM 6622
मथुरा, 11 सितंबर (संवाददाता) उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने मदरसों की जांच कराने के राज्य सरकार के फैसले पर जारी बहस के बीच रविवार को स्पष्ट किया कि इसका एकमात्र मकसद उन्हीं स्थानों को जांच के दायरे में लाना है, जहां देशद्रोही गतिविधियां संचालित होने की शिकायत मिल रही है। मथुरा के प्रवास पर आये पाठक ने संवाददाताओं से कहा कि राज्य सरकार ने उन मदरसों की जांच, विशेष रूप से कराने का निश्चय किया है जहां पर गैर कानूनी गतिविधियां या राष्ट्रद्रोह जैसी गतिविधियां होने की शिकायतें मिल रही हैं। मदरसों की जांच कराये जाने के औचित्य के सवाल पर उन्होंने कहा कि योगी सरकार सभी संस्थाओं एवं समाज में कानून का राज स्थापित करने के लिए कटिबद्ध है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^