देशभर में धूमधाम से मनाया गुरुनानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व
15-Nov-2024 08:29 PM 8834
नयी दिल्ली,15 नवंबर (संवाददाता) सिख समाज के पहले गुरु गुरुनानक देव जी का 555वां प्रकाश पर्व शुक्रवार को राजधानी दिल्ली सहित देशभर में पारंपरिक हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित देश के अन्य गणमान्य नेताओं ने लोगों को गुरुनानक देव की जयंती की बधाई दी। प्रधानमंत्री ने ‘एक्स’ पर ट्वीट किया, “ गुरुनानक जयंती की सभी को हार्दिक बधाई। गुरुनानक देव जी की शिक्षा हमें करुणा, दया और विनम्रता की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित करें। यह शिक्षाएं हमें समाज की सेवा करने और अपने ग्रह को बेहतर बनाने के लिए प्रेरित करें।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^