देश में इस समय भाजपा की लहर है: चौहान
09-Feb-2024 11:52 PM 3001
अजमेर 09 फरवरी (संवाददाता) मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने कहा है कि इस समय देश में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की लहर है, प्रधानमंत्री मोदी देश की जनता में बसे हैं। राजस्थान के अजमेर स्थित मेयो कॉलेज में आयोजित " द फेस्टिवल आफ वर्डस " कार्यक्रम में शिरकत करने आये श्री चौहान ने मीडिया से कहा कि लोकसभा चुनाव में भाजपा चार सौ के पार जायेगी, जिसे विपक्ष भी दबी जबान में स्वीकार रहा है। उन्होंने कहा कि पूरा भारत अपना देश है, नाम रखने से इण्डिया नहीं बन जाता । देश की जनता समझदार है और सही फैसला लेने में सक्षम है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^