देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिये मोदी ने लिये साहसिक फैसले: भूपेन्द्र
08-Jun-2023 11:19 PM 2117
महराजगंज 08 जून (संवाददाता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने गुरूवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अब तक के नौ वर्ष के कार्यकाल में देश को आर्थिक महाशक्ति बनाने के लिए साहसिक निर्णय लिए हैं। जिला पंचायत सभागार में व्यापारी सम्मेलन को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि श्री मोदी के आर्थिक शक्ति सम्पन्न राष्ट्र निर्माण के संकल्प में देश के नागरिको की आर्थिक सम्पन्नता समाहित है। कहा कि व्यापार व व्यापारी देश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत का संकल्प भारत के 140 करोड़ लोगों की आत्मनिर्भरता से ही संभव होगा।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^