देश के विकास में विज्ञान के साथ वेदों का भी अहम योगदान: भदौरिया
10-Oct-2024 09:26 PM 3341
नयी दिल्ली, 10 अक्टूबर (संवाददाता) भारतीय संपूर्ण क्रांतिकारी पार्टी के अध्यक्ष एवं सनातनी गंगा फाउंडेशन के संयोजक जोगिंद्र सिंह भदौरिया ने कहा है कि देश के विकास में विज्ञान के साथ वेदों का भी अहम योगदान है। श्री भदौरिया ने यहां आयोजित वैदिक दिवस कार्यक्रम में कहा कि हमारी प्राचीन भारतीय संस्कृति बहुत गौरवशाली थी और वेदों में वसुधैव कुटुम्बकम की भावना एवं सर्वे भवन्तु सुखिन: की कामना सन्निहित है। उन्होंने कहा कि वैदिक युग भारत का स्वर्णिम युग रहा है। ऋग्वेद संसार का सबसे प्राचीन ग्रन्थ है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^