देश के इतिहास में आम आदमी पार्टी सबसे भ्रष्ट पार्टी : चिराग
01-Dec-2024 11:43 PM 5536
पटना, 01 दिसंबर (संवाददाता) लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और केन्द्रीय मंत्री चिराग पासवान ने आरोप लगाया कि यदि देश के इतिहास में कोई सबसे भ्रष्ट पार्टी रही है तो वह आम आदमी पार्टी है। केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान ने पटना हवाइअड्डा पर पत्रकारों से पूछे गए सवाल का जवाब देते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार जिसका नेतृत्व अरविंद केजरीवाल जी कर रहे हैं, इन्होंने अपनी कही हर एक बात से मुकरने का काम किया है।यह वही आदमी है जो रामलीला मैदान में एक पर्ची लेकर घूमते थे।उन तमाम भ्रष्ट नेताओं से समझौता कर अलग-ंअलग समय पर सरकार बनाने का इन्होंने काम किया है। वह कहते थे सरकार में आने के बाद बंग्ला नहीं लूंगा ,गाड़ी नहीं लूंगा सिक्योरिटी नहीं लूंगा। वह तमाम कार्य इन्होंने करने का काम किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^