देश के दलित वोटबैंक के लिए बाबा साहब का नाम जपती रही कांग्रेस- राठौड़
11-Apr-2025 08:25 PM 8690
जयपुर, 11 अप्रैल (वार्ता ) राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने संविधान निर्माता एवं भारत रत्न डा भीमराव अंबेडकर को दूरदृष्टा बताते हुए कहा कि बाबा साहब ने देश को नई दिशा दी, जिसके कारण हमारे संविधान में लोकतांत्रिक मूल्यों और भारतीय विचार के अनुकूल सर्वे भंवतु सुखिने के भावों का समावेश हो पाया है लेकिन कांग्रेस और वामपंथियों ने बाबा साहब का ना तो जीवन पर्यन्त सम्मान किया, ना ही उनके देहावसान के बाद उन्हें सम्मानित किया, केवल दलित वोट बैंक के लिए उनके नाम को जपते रहे। श्री राठौड़ ने डा अंबेडकर जन्म जयंती सम्मान अभियान की प्रदेश स्तरीय कार्यशाला का उद्घाटन के अवसर पर शुक्रवार को यहां यह बात कही।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^