देश के अनेक राज्यों में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया गया छठ पर्व
10-Nov-2021 10:32 PM 1377
नयी दिल्ली 10 अक्टूबर (AGENCY) सूर्योपासना का चार दिवसीय पर्व 'छठ' देश के विभिन्न हिस्सों में श्रद्धा एवं हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। देशभर के लाखों तालाबों और घाटों पर श्रद्धालुओं ने तीसरे दिन बुधवार को अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया। भगवान भास्कर को नमन करने के लिए पूरा परिवार उमड़ पड़ा। गुरुवार को उगते हुए सूरज को अर्घ्य देने के साथ ही यह पर्व संपन्न हो जाएगा। इस अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पटना में गंगा घाट पर जाकर डूबते सूरज को नमन किया। राज्य में कड़ी सुरक्षा के बीच बड़ी संख्या मेंश् रद्धालुओं ने डूबते सूरज को अर्घ्य देकर मंगल कामना की। दिल्ली में मुख्यमंत्री केजरीवाल पूर्वी किदवई नगर में जाकर सूरज देवता को नमन किया और श्रद्धालुओं के बीच कुछ समय बिताया। भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने सोनिया विहार में यमुना घाट पर ढलते सूरज को नमन किया। राष्ट्री राजधानी के चिराग दिल्ली में मिलेनियम पार्क में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सूर्य देवता की पूजा- अर्चना की। आरके पुरम, रोहिणी और मुनिरका समेत दिल्ली के अनेक हिस्सों में लाखों श्रद्धालुओं ने छठ पर्व पर सूर्य देवता का नमन किया। कालिंदी कुंज में यमुना घाटों पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। उत्तर प्रदेश में गोरखपुर, वाराणसी गाजीपुर, बलिया समेत पूर्वांचल के कई जिलों में छठ पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है । पश्चिम बंगाल, झारखंड, असम समेत कई राज्यों में छठ पर्व धूमधाम से मनाया जाने की खबर है। असम में ब्रह्मपुत्र घाट समेत कई स्थानों पर श्रद्धालुओं ने ढलते सूरज का नमन कर पूजा अर्चना की।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^