दीवाली पर रिलीज होगी सिंघम अगेन
14-Jun-2024 02:40 PM 2856
मुंबई, 14 जून (संवाददाता) बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन दीवाली के अवसर पर रिलीज होगी।फिल्मकार रोहित शेट्टी की आने वाली फिल्म सिंघम अगेन में कॉप यूनिवर्स के तीनों हीरो अजय देवगन,अक्षय कुमार, और रणवीर सिंह एक साथ दिखाई देंगे। इस फिल्म में करीना कपूर और दीपिका पादुकोण भी दिखेंगी। वहीं विलेन के रोल में अर्जुन कपूर हैं।फिल्म सिंघम अगेन के निर्दशक र रोहित शेट्टी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर फिल्म की रिलीज की जानकारी दी। रोहित शेट्टी ने पोस्ट के साथ कैप्शन में लिखा, शेर आतंक मचाता है, जख्मी शेर तबाही। इस दीवाली एक बार फिर सिनेमाघरों में मिलते हैं।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^