दीपक प्रकाश ने झारखंड़ में बायो-सीएनजी प्लांट स्थापित करने की मांग की
22-Aug-2023 11:54 PM 3590
रांची,22अगस्त (संवाददाता)झारखंड़ भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सदस्य दीपक प्रकाश ने केंद्रीय आवास और शहरी मामलों व पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी को पत्र लिख कर झारखंड़ के राजधानी रांची सहित अन्य शहरों यथा जमशेदपुर, धनबाद, बोकारो,हजारीबाग, दुमका, मेदिनीनगर व चाईबासा में बायो- सीएनजी प्लांट स्थापित करने का आग्रह किया है। श्री प्रकाश ने आज अपने पत्र में लिखा कि सीबीजी को विश्व स्तर पर हरित ईंधन के रूप में मान्यता प्राप्त है। आनेवाले दिनों में बायो - सीएनजी भारत के भविष्य का ईंधन बन सकता है। जो न केवल भारत के प्राकृतिक गैसों के आयात पर आने वाले खर्च को कम कर सकता है बल्कि देश में कचरे से निपटने में भी मदद कर सकता है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^