डीएनए विश्लेषण से कोलकाता में बंगलादेशी सांसद अजीम की हत्या की पुष्टि
20-Dec-2024 11:45 PM 1469
ढाका 20 दिसंबर (संवाददाता) भारत के पश्चिम बंगाल में आपराधिक जांच विभाग (सीआईडी) द्वारा बरामद शव और हड्डियों के डीएनए विश्लेषण से बंगलादेश के सांसद मोहम्मद अनवारुल अजीम की हत्या की पुष्टि हुई है। सांसद की 13 मई को कोलकाता के न्यू टाउन स्थित एक फ्लैट में हत्या कर दी गई थी। अधिकारियों ने कहा कि कथित तौर पर उनके शव की खाल उतारी गई थी, उसके टुकड़े किए गए थे और उसे काटा गया था और शव के टुकडों को शौचालय में बहा दिया गया था जबकि हड्डियों को नहर के किनारे फेंक दिया गया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^