दमदार अभिनय से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया शम्मी कपूर ने
21-Oct-2021 03:23 PM 3852
..जन्मदिवस 21 अक्टूबर के अवसर पर ..मुंबई, 21 अक्टूबर (AGENCY) बॉलीवुड में शम्मी कपूर का नाम ऐसे अभिनेता के तौर पर याद किया जाता है, जिन्होंने अपने दमदार अभिनय से पांच दशक तक दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया।21 अक्टूबर, 1931 को मुंबई में जन्में शम्मी कपूर के पिता पृथ्वीराज कपूर फिल्म इंडस्ट्री के महान अभिनेता थे। घर में फिल्मी माहौल होने पर शम्मी का रुझान भी अभिनय की ओर हो गया और वह भी अभिनेता बनने का ख्वाब देखने लगे। वर्ष 1953 में प्रदर्शित फिल्म 'जीवन ज्योति' से बतौर अभिनेता शम्मी कपूर ने फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। वर्ष 1953 से 1957 तक शम्मी कपूर फिल्म इंडस्ट्री में अपनी जगह बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। इस दौरान एक के बाद एक उन्हें जो भी भूमिका मिली उसे वह स्वीकार करते चले गए। उन्होंने ठोकर, लड़की, खोज, मेहबूबा, एहसान, चोर बाजार, तांगेवाली, नकाब, मिस कोकोकोला, सिपहसालार, हम सब चोर हैं और मेम साहिब जैसी कई फिल्मों में अभिनय किया, लेकिन इनमें से कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल नहीं हुई।शम्मी कपूर जब फिल्म इंडस्ट्री में आए तो उनका फिगर आड़ी तिरछी अदायें और बॉडी लैंग्वेज फिल्म छायांकन की दृष्टि से उपयुक्त नहीं थे, लेकिन बाद में यही अंदाज लोगों के बीच आकर्षण का केन्द्र बन गया। वर्ष 1955 में उन्होंने फिल्म अभिनेत्री गीताबाली से शादी कर ली। यह शादी जिन परिस्थतियों में हुई वह काफी दिलचस्प है। फिल्म इंडस्ट्री में गीताबाली उनसे काफी सीनियर थी।शम्मी कपूर और गीताबाली की जोड़ी फिल्म मिस कोका कोला के दौरान सुर्खियों में आई थी। इसके बाद दोनों ने साथ में केदार शर्मा की फिल्म 'रंगीन रातें' में भी काम किया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^