दलहन, प्याज की कीमतें हुईं शांत: उपभोक्ता विभाग
20-Oct-2022 11:34 PM 1379
नयी दिल्ली, 20 अक्टूबर (संवाददाता) केंद्र सरकार ने गुरुवार को कहा कि उसकी निरंतर निगरानी और नीतिगत फैसलों से दाल और प्याज की कीमतों में स्थिरता आई है। उपभोक्ता मामले विभाग के सचिव रोहित कुमार सिंह ने यहां मीडिया को बताया कि केंद्र सरकार आयातकों, अनुसंधान एजेंसियों, व्यापार संघों आदि के साथ लगातार बातचीत के माध्यम से आवश्यक वस्तुओं के उत्पादन, आयात, निर्यात और उपलब्धता पर कड़ी नजर रख रहा है। सरकार का कहना है कि उसके पास विभिन्न प्रकार की दालों का 43.82 लाख टन बफर स्टॉक उपलब्ध है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^