दक्षिणी ईरान में भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए
01-Oct-2021 11:22 AM 1667
तेहरान 01 अक्टूबर (वार्ता/स्पूतनिक) दक्षिणी ईरान के बुशहर प्रांत में भूकंप के मध्यम झटके महसूस किए गए। रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.2 मापी गयी। यूरोपीय-भूमध्य भूकंप केंद्र (ईएमएससी) ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। बुशहर में भूकंप के झटके ग्रीनविच मीन टाइम (जीएमटी) के अनुसार 01:15 बजे महसूस किये गये। ईएमएससी के अनुसार भूकंप का केन्द्र जमीनी सतह से 10 किलोमीटर की गहराई पर स्थित था। भूकंप से किसी भी तरह की अभी तक जानमाल के नुकसान की रिपोर्ट नहीं मिली है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^