दक्षिण कोरिया में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण जेजू द्वीप से 180 से अधिक उड़ानें रद्द
05-May-2023 01:58 PM 2894
सोल, 05 मई (संवाददाता) दक्षिण कोरिया में भारी बारिश और तेज हवाओं के कारण उत्तरी द्वीप जेजू स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के अधिकारियों को शुक्रवार सुबह यहां आने-जाने वाली 180 से अधिक उड़ानों को रद्द करना पड़ा। योनहाप समाचार एजेंसी ने हवाई अड्डे के अधिकारियों के हवाले से बताया कि स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे 183 घरेलू उड़ानें रद्द कर दी गईं। अधिकारी अपराह्न एक बजे के आसपास हवाई अड्डे के संचालन को फिर से शुरू करने का प्रयास कर रहे है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^