दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच में श्रीलंका को 109 रनों से हराया
09-Dec-2024 04:16 PM 8380
कबेखा, 09 दिसंबर (संवाददाता) केशव महाराज के पंजे से दक्षिण अफ्रीका ने दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन सोमवार को श्रीलंका को 109 रनों से हरा दिया। इस जीत के साथ दो टेस्ट मैचों की सीरीज में दक्षिण अफ्रीका ने श्रीलंका का 2-0 से सूपड़ा साफा कर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंच गई है। श्रीलंका ने आज पांच विकेट पर 205 रन से आगे खेलना शुरु किया। सुबह के सत्र में केशव महाराज ने कुसल मेंडिस (46) को आउट कर दक्षिण अफ्रीका को छठी सफलता दिलाई। इसके बाद 225 के स्कोर पर कगिसो रबाड़ा ने कप्तान धनंजय डीसिल्वा (50) को आउट को लगभग मैच से बाहर कर दिया था। इसके बाद मात्र 13 रन जोड़कर श्रीलंका ने अपने तीनों विकेट गवां दिये। प्रभात जयसूर्या (नौ), विश्वा फर्नांडो (पांच) और लाहिरू कुमारा (एक) रन बनाकर आउट हुई। तीनों ही बल्लेबाजों को केशव महाराज ने आउट किया। दक्षिण अफ्रीकी गेंदबाजों ने श्रीलंका की पूरी टीम 69.1 ओवर में 238 रन पर समेट कर 109 रनों से मुकाबला जीत लिया।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^