दक्षिण अफ्रीका ने अंडर-19 महिला टी-20 विश्वकप के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा की
20-Dec-2024 08:24 PM 7876
केपटाउन, 20 दिसंबर (संवाददाता) दक्षिण अफ्रीका ने मलेशिया में अगले महीने होने वाले अंडर-19 महिला टी-20 विश्वकप 2025 के लिए 15 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। दक्षिण अफ्रीका ने 18 जनवरी 2025 से शुरू होने वाले इस टूर्नामेंट के लिए टीम की कमान ऑलराउंडर कायला रेनेके को सौंपी है। टीम में अनुभवी लेग स्पिनर सेशनी नायडू और विकेटकीपर कराबो मेसो को जगह दी हैं। नायडू ने आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप 2024 से पहले पाकिस्तान के खिलाफ सीरीज में पदार्पण किया। हालांकि उन्हें संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले टूर्नामेंट के लिए टीम में शामिल किया गया था। लेकिन वह किसी भी मैच में नहीं खेली। वहीं मेसो ने मार्च की शुरुआत में श्रीलंका के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पदार्पण किया था।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^