दक्षिण अफ्रीका महिला ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला
19-Jun-2024 03:50 PM 4658
बेंगलुरु 19 जून (संवाददाता) दक्षिण अफ्रीका की महिला टीम ने बुधवार को दूसरे एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। आज यहां एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका की कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। उन्होंने बताया कि दक्षिण अफ्रीका की टीम एक बदलाव है चोटिल जाफ्ता की जगह मीके डी रिडर एकदिवसीय क्रिकेट में पर्दापण करेगी। वहीं भारतीय टीम में भी एक बदलाव हुआ है रेणुका की जगह अरुंधति रेड्डी को एकादश शामिल किया गया है। दोनों टीमें इस प्रकार है:- भारत की एकादश: शैफाली वर्मा, स्मृति मंधाना, दयालन हेमलता, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, ऋचा घोष (विकेट कीपर), दीप्ति शर्मा, पूजा वस्त्रकार, अरुंधति रेड्डी, राधा यादव और आशा सोभना।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^