दक्षिण अफ्रीका: ईंधन टैंकर में विस्फोट से 10 लोगों की मौत
24-Dec-2022 06:24 PM 5641
प्रिटोरिया 24 दिसंबर (संवाददाता) दक्षिण अफ्रीका के बोक्सबर्ग शहर में शनिवार को एक ईंधन टैंकर में हुए विस्फोट में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गयी जबकि कई अन्य झुलस गये। बोक्सबर्ग में संचालित एंबुलेंस सेवा एमर-जी-मेड ने कहा कि एलपीजी ले जा रहे एक टैंकर में टक्कर के बाद आग लग गई और टैंकर में जबरदस्त विस्फोट हो गया। इस हादसे में 10 लोगों की मौके पर ही मौत हो गयी जबकि कई लोग झुलस गये हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।...////...
© 2025 - All Rights Reserved - Khabar Baaz | Hosted by SysNano Infotech | Version Yellow Loop 24.12.01 | Structured Data Test | ^